सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   NEET UG 2026: Political Reactions Intensify in Rajasthan After Exam Cancellation Over Paper Leak Allegations

NEET UG 2026: पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने पर राजस्थान में राजनीतिक बयानबाजी तेज, नेताओं ने उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Tue, 12 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद प्रदेश कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए युवाओं के भविष्य, परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर अलग-अलग बयान दिए हैं।

NEET UG 2026: Political Reactions Intensify in Rajasthan After Exam Cancellation Over Paper Leak Allegations
नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीट-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होने और मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेताओं ने इस मुद्दे को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए सरकार, एनटीए और जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

Trending Videos


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में कहा कि 3 मई को परीक्षा होने के तुरंत बाद छात्रों ने पेपर लीक की शिकायत की थी लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन वर्षों से पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी निराश और परेशान है। गहलोत ने इसे बड़ी चुनौती बताते हुए स्थायी समाधान की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जांच एजेंसियों को गड़बड़ी मिली होगी, तभी परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि जहां भी अनियमितता मिलेगी, सरकार उसे सुधारने के लिए काम करेगी।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 रद्द: सीकर में एक और दो मई की रात का वो खेल जिसने रद्द करवाई नीट; कैसे हुई बंदरबांट? जानिए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि एनटीए ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द की है। उन्होंने बताया कि दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों को फिर से फीस जमा नहीं करनी होगी और वही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों को सजा दी जाएगी।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के पीछे बड़ा माफिया सक्रिय है और सरकार को बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि परीक्षा रद्द होना संगठित स्तर पर हुई गंभीर धांधली का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में पेपर लीक के दर्जनों मामले सामने आए हैं और सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में विफल रही है। जूली ने राज्य सरकार पर सच्चाई दबाने और छात्रों को अनिश्चितता में रखने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed