सब्सक्राइब करें

IAS Tina Dabi: सामने आई आईएएस टीना डाबी की शादी की पहली तस्वीर, सफेद रंग की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 22 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

आईएस टीना डाबी सफेद और गोल्डन रंग की साड़ी में दुल्हन बनी दिखीं। टीना और प्रदीप गवांडे ने अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की है।

विज्ञापन
Pradeep Gawande and IAS Tina Dabi wedding photo
टीना डाबी की शादी की तस्वीर - फोटो : Social Media

आईएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी की तस्वीरें दो दिन बाद सामने आई हैं। तस्वीर में टीना डाबी सफेद रंग की साड़ी और प्रदीप गवांडे सफेद रंग के कुर्ते पाजामे में नजर आ रहे हैं। दोनों ने आंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शादी की है।  

Trending Videos
Pradeep Gawande and IAS Tina Dabi wedding photo
होटल में आज होगा रिसेप्शन। - फोटो : अमर उजाला

टीना और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को जयपुर के एक निजी होटल में हुई थी। दोनों बेहद सादगी पूर्ण समारोह और परिवार के कुछ लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। आज शुक्रवार को शादी का रिसेप्शन इसी होटल में हो रहा है। हॉल में दुल्हा और दुल्हन के लिए एक स्टेज भी बनाया गया है। यहां सफेद रंगा का सोफा और सफेद लाइट लगाई गई है। टीना और गंवाड़े इसी सोफे पर बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradeep Gawande and IAS Tina Dabi wedding photo
20 अप्रैल को दोनों ने की शादी। - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की रस्मों के दौरान टीना डाबी वाइट ब्राइडल सारी में नज़र आई। वहीं प्रदीप गवांडे ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता और पायजामा पहनकर टीना के गले में वरमाला डाली। समारोह में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर रखी गई थी। तस्वीर पर पुष्प अप्रित करने के बाद शादी की रस्में अदा की गईं।

Pradeep Gawande and IAS Tina Dabi wedding photo
महमानों के बैठने के लिए किए गए बेहतर इंतजाम। - फोटो : अमर उजाला

आज होने वाले रिसेप्शन का कार्यक्रम में भी खास लोगों को ही बुलावा भेजा गया है। होटल स्टाफ को सख्त निर्देश हैं कि कोई भी अपना फोन इस्तेमाल नहीं करेगा। रिसेप्शन में राज्य सहित देश के कई अन्य आईएएस अधिकारी आने की जानकारी सामने आई है। रिसेप्शन में 150 से ज्यादा महमानों के आने की उम्मीद नहीं है।  

विज्ञापन
Pradeep Gawande and IAS Tina Dabi wedding photo
शादी को लेकर टीना और प्रदीप कई दिन से चर्चा में थे। - फोटो : सोशल मीडिया

रिसेप्शन में आने वाले महमानों के लिए राजस्थानी खाना भी बनवाया गया है। इसमें दाल बाटी, गुट्टा, कड़ी, और चूरमा भी शामिल है। साथ ही कई अन्य प्रकार की डिस भी बनवाई गई हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed