{"_id":"5bf3b42fbdec22698e6ec4c3","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-bjp-mla-gyandev-ahuja-video-viral-case-registered-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का पैसे बांटने का वीडियो वायरल, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का पैसे बांटने का वीडियो वायरल, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानदेव आहूजा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहनेवाले भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ सोमवार को आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अलवर जिले के रामगढ़ से भाजपा के विधायक आहूजा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान एक रैली में अपने समर्थकों को कथित तौर पर रूपये बांटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ नामांकन के समय आयोजित रैली के दौरान कथित तौर पर रुपये वितरित करने के संबंध में एक वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी जगत राजेश्वर ने बताया कि प्राथमिकी बनीपार्क थाना में जनप्रतिनिधि अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सोमवार को दर्ज की गई।
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आहूजा के वर्तमान में विधायक होने के कारण नियमानुसार इस प्रकरण की जांच सीआईडी (सीबी) द्वारा की जायेगी। इसलिए प्राथमिकी सीआईडी (सीबी) के पुलिस अधीक्षक को भिजवाई जाएगी।
अलवर के रामगढ़ से तीन बार विधायक रह चुके ज्ञानदेव आहूजा इसबार भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने जयपुर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। भाजपा विधायक ने 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ से जीत दर्ज की थी, लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें रामगढ़ से टिकट नहीं दिया। (इनपुट:भाषा)