सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Prisoner dies during treatment in Karauli District Jail, Judicial Magistrate investigating

Rajasthan News: करौली जिला कारागार में कैदी की उपचार के दौरान मौत, न्यायायिक मजिस्ट्रेट कर रहे जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Feb 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Karauli News: करौली जिला कारागार में बंद स्थायी वारंटी असलम उर्फ कालू लुहार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। न्यायायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। जांच जारी है।
 

Rajasthan News: Prisoner dies during treatment in Karauli District Jail, Judicial Magistrate investigating
करौली जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली जिला मुख्यालय स्थित जिला कारागार में बंद एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान असलम उर्फ कालू लुहार (40) पुत्र बाबू, निवासी पुरानी सब्जी मंडी (भूड़ारा बाजार) करौली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने असलम को 22 फरवरी को स्थायी वारंटी के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

Trending Videos

 
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि असलम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। 23 तारीख को उसकी तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल दिखाया था। 24 तारीख को उसकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार बंदी पूर्व से ही अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan: दो से अधिक बच्चे वाले भी आजमा सकेंगे चुनावी दांव, कैबिनेट से पाबंदी हटाने के संशोधन बिलों को मंजूरी
 
मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है।
 
डिप्टी अनुज शुभम का बयान
डिप्टी अनुज शुभम ने बताया कि यह कैदी जिसकी डेथ हुई है, इसका नाम असलम उर्फ रहमान उर्फ कालू पुत्र बाबू खान था। यह कोतवाली करौली थाने का स्थाई वारंटी था, जिसे 22 तारीख को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेसी (न्यायिक हिरासत) भेजा गया। 23 तारीख को इसकी तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने इसे हॉस्पिटल दिखाया था। 24 तारीख को इसकी और तबीयत खराब हो गई, तब इसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां दौरान-ए-इलाज इसकी मृत्यु हो गई। मजिस्ट्रेट साहब द्वारा नियुक्ति के बाद आज इसका पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed