फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan police crackdown 1259 criminals 220 ndps cases 221 arrested

Rajasthan: अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 2 दिन में 1259 हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई; 221 तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 08:09 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 23 Jul 2026 08:09 AM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी विशेष अभियान के पहले दो दिनों में 1,259 आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 220 मामले दर्ज कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि साइबर अपराध के 52 मामलों में 111 आरोपियों को भी पकड़ा गया।
 

विज्ञापन
rajasthan police crackdown 1259 criminals 220 ndps cases 221 arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने राज्यभर में चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत पहले दो दिनों में 1,259 आदतन और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह अभियान 20 जुलाई से शुरू हुआ है और 20 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य आदतन अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, आर्म्स एक्ट के उल्लंघनकर्ताओं और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करना है।
विज्ञापन


ड्रग तस्करों पर सबसे बड़ा एक्शन
विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 220 मामले दर्ज किए और 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए।
विज्ञापन


साइबर अपराधियों पर भी कार्रवाई
राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 मामले दर्ज किए। इन मामलों में 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह राज्यव्यापी अभियान 20 जुलाई से 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चिन्हित कुख्यात अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी और निरोधात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में टूट पड़ा मानसून : ब्यावर में 9 इंच बारिश, अगले दो दिन भी भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट

'अपराध पर जीरो टॉलरेंस'
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत यह अभियान जारी रहेगा, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed