सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Riot arson and stone pelting on police after murder of youth in Banswara due to old enmity

Rajasthan: बांसवाड़ा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और पुलिस पर पथराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सार

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव किया और उन्हें घेरने की कोशिश की गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

Rajasthan Riot arson and stone pelting on police after murder of youth in Banswara due to old enmity
बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा जिले में रविवार रात एक पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घरों में आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया है। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
Trending Videos


कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट 
बताया जा रहा है कि गांव में दो पक्षों में पुराने आपसी विवाद के दौरान रविवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे गोविंद पुत्र छगनलाल की मौत हो गई। गोविंद की हत्या की जानकारी फैलते ही माहौल और बिगड़ गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उग्र भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव किया और उन्हें घेरने की कोशिश की गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। एसपी सुधीर जोशी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार स्थिति को काबू में करने के प्रयास जारी हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed