सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather: Scorching heat grips state, mercury crosses 46 in Jaisalmer; relief likely in next two day

Rajasthan Weather: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, जैसलमेर में 46 पार पहुंचा पारा, अगले दो दिनों में राहत की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Mon, 27 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी के तीखे तेवरों के बीच मौसम में अचानक आए बदलाव से बीकानेर- श्रीगंगानगर में बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिली है। हालांकि जैसलमेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में पारा अब भी 46 डिग्री के पार बना हुआ है।

Rajasthan Weather: Scorching heat grips state, mercury crosses 46 in Jaisalmer; relief likely in next two day
आग उगल रही धोरों की धरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में पहले तेज गर्मी रही, लेकिन दोपहर बाद धूलभरी आंधी चली और फिर बारिश के साथ ओले गिरे। हालांकि जैसलमेर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Trending Videos


वहीं राजधानी जयपुर में गर्मी का कहर जारी रहा। तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। राहत के लिए नगर निगम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाटर फॉगर मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। उधर बाड़मेर में रविवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पिछले 12 साल में यह तीसरी बार है जब तापमान इतना अधिक दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, हीट वेव से जनजीवन प्रभावित; अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार
 
कोटा और जोधपुर में भी तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। रविवार को राज्य के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीकानेर के मूंडसर और बेनीसर गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे गर्मी का असर कुछ कम हुआ। इसी तरह श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र में भी ओलावृष्टि देखने को मिली।

आगे कैसा रहेगा हाल?
आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश में हीटवेव का असर बने रहने की संभावना है और तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादल छाने, हल्की आंधी चलने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अप्रैल के बीच हीटवेव से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान कई जिलों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed