Rajasthan Weather: पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू, फलोदी सबसे गर्म; जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का असर जारी है, जहां फलोदी में तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया है और कई पश्चिमी जिलों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं जयपुर समेत पूर्वी हिस्सों में मौसम बदलने के संकेत हैं, जहां आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। ताजा मौसम आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में फलोदी सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में भी तापमान 42 से 43 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय लू जैसे हालात बने हुए हैं। कम आर्द्रता (10-30%) के कारण गर्मी और अधिक झुलसाने वाली महसूस हो रही है।
जयपुर में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि राहत की खबर यह है कि अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने आंशिक बादल, मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट संभव है।
दौसा में बारिश से मिली राहत
दौसा जिले में मौसम अचानक बदला है। बांदीकुई और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में घने बादल छाए रहे और गरज-चमक का दौर जारी रहा।
अन्य शहरों में भी गर्मी का असर कायम
राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान ऊंचा बना हुआ है। अजमेर, कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से अधिक है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
ये भी पढ़ें: शर्मनाक! स्कूल में मास्टर साहब लोग सोते रहे, 40°C में बच्चे ढोते रहे बर्तन, नागौर स्कूल का काला सच
अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी और मध्य राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को फसल सुरक्षित रखने और आम लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने तथा पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रह सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X