सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Police encounter ine Bhagalpur after Sultanganj executive officer murder case Bihar news

Bihar: भागलपुर में BAS अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया; मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: Aditya Anand Updated Wed, 29 Apr 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Police : भागलपुर में सरकारी कार्यालय के अंदर घुसकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की हत्या के तीन में से एक आरोपी को बिहार पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी भी घायल है।

Bihar Police encounter ine Bhagalpur after Sultanganj executive officer murder case Bihar news
भागलपुर पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में बिहार पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के 12 घंटे के अंदर यह कार्रवाई की है। भागलपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
Trending Videos


तीन जवान भी हुए घायल
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागलपुर एसएसपी ने क्या कहा?

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


जानिए क्या हुआ था एक दिन पहले?
एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग नगर परिषद कार्यालय के अंदर बैठे हुए थे और माहौल सामान्य था। तभी अचानक तीन अपराधी बाइक से वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो गोलियां चलीं, उसके बाद लगातार कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed