फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update: No Widespread Rain Expected for the Next Week, Weather May Change After July 20

Rajasthan Weather: अगले एक सप्ताह तक नहीं होगी अच्छी बारिश, 20 जुलाई के बाद फिर बदल सकता है मौसम

Wed, 15 Jul 2026 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

बारिश की रफ्तार थमने से राजस्थान में एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 20 जुलाई के आसपास नया सिस्टम बनने पर मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: No Widespread Rain Expected for the Next Week, Weather May Change After July 20
अभी और करना होगा बारिश का इंतजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बारिश का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है और अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के बाद ही बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन


अभी क्यों थम गया मानसून?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल राजस्थान में मानसूनी हवाओं का प्रवाह कमजोर है और ऊपरी वायुमंडल में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। यही कारण है कि मानसून पूरे प्रदेश में पहुंचने के बावजूद बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। इसे मानसून का सामान्य "ब्रेक फेज" माना जा रहा है।
विज्ञापन


जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच से सात दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 16 और 17 जुलाई को उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए धूलभरी हवाओं की चेतावनी भी जारी की है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: भजनलाल सरकार पर बरसे पायलट, बोले- अफसर चला रहे सरकार, जनप्रतिनिधियों की नहीं हो रही सुनवाई

तापमान में बढ़ी गर्मी
बारिश की कमी के चलते प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में फलोदी राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का नया क्षेत्र बनने की संभावना है। यदि यह सिस्टम मजबूत होकर राजस्थान की ओर बढ़ता है, तो राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है और कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।


किसानों के लिए राहत की उम्मीद
मानसून दोबारा सक्रिय होने पर खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा। साथ ही प्रदेशवासियों को गर्मी और उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल किसानों और आम लोगों को कुछ दिनों तक बारिश का इंतजार करना पड़ेगा।

इस साल देर से पहुंचा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वर्ष 2 जुलाई को पूरे राजस्थान में सक्रिय हुआ, जो सामान्य आगमन से करीब सात दिन देर था। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 27 वर्षों में यह आठवीं बार है, जब मानसून ने जुलाई में पूरे राज्य को कवर किया। वहीं वर्ष 2025 राजस्थान के इतिहास का दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला मानसून सीजन रहा था। उस दौरान प्रदेश में 715.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि राज्य में मानसून के दौरान औसत बारिश 435.6 मिमी मानी जाती है। फिलहाल मौसम विभाग की नजर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले अगले सिस्टम पर टिकी हुई है, जिससे प्रदेश में बारिश की नई उम्मीद जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed