सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   131-Foot Tall Balaji Statue Installed on 500-Foot Giriraj Hill, Inaugurated with Vedic Rituals

Rajasthan News:500 फीट ऊंचे गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची बालाजी प्रतिमा स्थापित, वैदिक रीति से हुआ उद्घाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमन्द Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में गिरिराज पर्वत पर भगवान बालाजी की 131 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का भव्य लोकार्पण किया गया। उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अनुष्ठान और हवन के साथ हुआ।

131-Foot Tall Balaji Statue Installed on 500-Foot Giriraj Hill, Inaugurated with Vedic Rituals
500 फीट ऊंचे गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची बालाजी प्रतिमा स्थापित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा से बड़ी और खास खबर सामने आई है। श्रीनाथजी की नगरी में आस्था और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला, जब करीब 500 फीट ऊंचे गिरिराज पर्वत पर भगवान बालाजी की 131 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का भव्य लोकार्पण किया गया।
Trending Videos


प्रतिमा का उद्घाटन हुआ
प्रतिमा का उद्घाटन सुबह 9 बजे विशाल बावा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अनुष्ठान और हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर गिरीश भाई शाह सहित कई गणमान्य अतिथि, मंदिर प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भव्य प्रतिमा नाथद्वारा में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। इससे पहले भी श्रीनाथजी नगरी में विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूप स्थापित की जा चुकी है, जिसने इस क्षेत्र को पहले ही आस्था का प्रमुख केंद्र बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan News: सिरोही में यहां है 700 साल पुराना अनोखा मंदिर, जहां बालस्वरूप में विराजे हैं श्रीराम

प्रतिमा निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
इस भव्य प्रतिमा का निर्माण विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत ने आधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना के साथ तीन वर्षों में पूरा किया। निर्माण में 115 टन स्टील और 40 टन फाइबर ग्लास का उपयोग किया गया, साथ ही M30 ग्रेट ICC उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे प्रतिमा की मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित हो सके। इससे पहले उन्होंने यहां विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का निर्माण किया था।
 नाथद्वारा में इस नए धार्मिक आकर्षण के बनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह और भी अधिक आकर्षक स्थल बन गया है, जो न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि राजस्थान के सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान देगा। 

प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत ने बताया कि प्रतिमा जिस जगह पर बनाई गई थी। उसकी ऊंचाई करीब 20 फीट है। प्रतिमा की ऊंचाई 111 फीट ऊंची है। ऐसे देखा जाए तो जमीन की कुल लंबाई 131 फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed