सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Woman dies in suspicious circumstances, injury marks found; family seeks fresh postmortem

Rajsamand: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव पर चोट के निशान देख भड़के परिजन; दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

संदिग्ध हालात में महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर संदेह जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। परिजनों ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

Rajsamand News: Woman dies in suspicious circumstances, injury marks found; family seeks fresh postmortem
विवाहिता की मौत पर बवाल, धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के केलवा कस्बे में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। केलवा निवासी मीना तेली (27) की 1 अप्रैल को गुजरात के वेलुक कस्बे में मौत हो गई थी, जिसे ससुराल पक्ष ने आत्महत्या बताया था।

Trending Videos


गुरुवार को जब विवाहिता का शव केलवा लाया गया और मोक्षधाम में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी परिजनों ने शव पर चोट के निशान देखे। परिजनों के अनुसार मृतका के सिर पर चोट के निशान थे और उसके गले पर फांसी के स्पष्ट निशान भी नहीं मिले, जिससे उनकी शंका और गहरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: दिल्ली जा रही स्लीपर बस में अचानक भड़की आग, बाल-बाल बची 30 से अधिक यात्रियों की जान

इससे आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और बिना दाह संस्कार के ही वापस लौट गए। मृतका के भाई विकास तेली ने बताया कि मीना 30 मार्च को सूरत स्थित ससुराल गई थी लेकिन उसे लेने कोई नहीं पहुंचा। 1 अप्रैल को ससुर ने फोन करके आत्महत्या की सूचना दी।

परिजनों ने पति हिरेन तेली और ससुर पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

बता दें कि मीना की शादी फरवरी 2023 में हुई थी और उसकी ढाई साल की एक बेटी भी है। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed