Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Barmer News
›
Pakistani Link Exposed in 25 Crore Drug Bust WhatsApp Chats and Videos Recovered; Two Arrested
{"_id":"69d50bbbcbdc78512d00738b","slug":"two-smugglers-arrested-with-drugs-smuggled-across-the-border-joint-action-by-ats-and-barmer-police-barmer-news-c-1-1-noi1403-4136826-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ निकला पाकिस्तानी कनेक्शन, व्हाट्सएप चैट-वीडियो मिले; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ निकला पाकिस्तानी कनेक्शन, व्हाट्सएप चैट-वीडियो मिले; दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 01:21 PM IST
Link Copied
राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने मिलकर एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सदर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर इको कार से पाकिस्तान से लाई गई पांच किलो आइस क्रिस्टल ड्रग के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशे की बाज़ार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।
दरअसल, मंगलवार को बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक एसपी चुनाराम जाट और एटीएस एसपी ज्ञानचंद यादव ने इस पूरे ऑपरेशन का खुलासा किया। एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि गुजरात एटीएस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान एटीएस और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर थाना इलाके में घेराबंदी की। तलाशी में इको कार से पांच किलो आइस क्रिस्टल ड्रग बरामद हुई और रामसर थाना क्षेत्र के सज्जन का पार गांव के निवासी सलमान खान तथा शंकरा राम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पाकिस्तान से आई ड्रग्स को भेजना था गुजरात
एटीएस एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी सलमान को पाकिस्तानी ड्रग सप्लायर ने यह खेप दी थी और इसे गुजरात में पहुंचाने की योजना थी। पूछताछ में सलमान ने कबूल किया कि उसने यह माल पाकिस्तान के थारपारकर जिले के निवासी मसात नामक व्यक्ति से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हासिल किया था। आरोपी के मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से व्हाट्सएप पर हुई चैट और नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दें
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि एटीएस की टीमें सीमा पार से आने वाले नशे, हथियार और विस्फोटक सामग्री की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत एटीएस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल एसपी बाड़मेर और एटीएस एसपी के नेतृत्व में खुफिया एजेंसियां संयुक्त पूछताछ में जुटी हैं और इस नेटवर्क से जुड़े कई और सफेदपोश चेहरों के बेनकाब होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।