सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News ›   Rajasthan News Srinathji Police Recover Massive Explosive From Pickup Caused 10 km Devastation

Rajasthan: नाथद्वारा मंदिर से पास बरामद हुआ भारी विस्फोटक, 10 किलोमीटर तक मचा सकता था तबाही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Dec 2025 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: नाथद्वारा मंदिर से महज चार किलोमीटर दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। ये अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। अगर इससे धमाका होता तो असर 10 किलोमीटर तक होता। फिलहाल पुलिस जब्त की गई सामग्री की जांच कर रही है। 

Rajasthan News Srinathji Police Recover Massive Explosive From Pickup Caused 10 km Devastation
श्रीनाथ मंदिर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी बीच नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। इसको अवैध तरीके से पिकअप में ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Trending Videos


आमेट से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था विस्फोटक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पिकअप वाहन में लोड किया गया था। पिकअप वाहन आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान छापा मारकर इससे विस्फोटक जब्त किया गया। पिकअप में भरे विस्फोटक की मात्रा को देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके बाद पूरे विस्फोटक सामाग्री को वाहन से नीचे उतारा गया। विस्फोटकों को कार्टन में रखा गया था। पुलिस के अनुसार इसकी मात्रा इतनी अधिक है कि इससे धमाका किया जाता तो करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में असर दिखाई देता। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें: कुड़ी भगतासनी थाने में वकील से दुर्व्यवहार मामला, हाईकोर्ट सख्त, SHO सस्पेंड; IPS अधिकारी करेंगे जांच

काउंटिंग और विस्फोटक की नेचर की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिकअप में मौजूद विस्फोटक की गिनती की जा रही है। इसके बाद इसका वजन मापा जाएगा। ये भी पता किया जा रहा है कि विस्फोटक वाहन में लोड कहां से हुआ था और इसकी डिलेवरी कहां होनी थी। बरामद की गई सामाग्री का आकलन किया जा रहा है कि इसका उपयोग कहां-कहां किया जाता है। इसकी क्षमता की भी जांच कर रही है।

पूरे मामले में पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाल रही है। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed