सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   131-feet tall Balaji statue will be unveiled on Giriraj mountain on Ram Navami

Rajasthan: गिरिराज पर्वत पर आस्था की नई पहचान! रामनवमी पर होगा 131 फीट ऊंची बालाजी प्रतिमा का अनावरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: रामनवमी के अवसर पर गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची बालाजी की प्रतिमा के लोकार्पण के बाद क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां आने वाले श्रद्धालु बालाजी जी की प्रतिमा एवं विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ के भी दर्शन कर सकेंगे।
 

131-feet tall Balaji statue will be unveiled on Giriraj mountain on Ram Navami
श्रीनाथजी में गिर्राज पर्वत पर 131 फीट ऊंची बालाजी की प्रतिमा - फोटो : फोटो- अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची खड़ी बालाजी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण 26 मार्च को प्रातः 9:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लोकार्पण समारोह वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत राकेश महाराज एवं युवाचार्य विशाल बाबा के सानिध्य में संपन्न होगा। प्रतिमा का निर्माण करने वाले गिरीश भाई शाह सहित समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

Trending Videos

वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण के दिन प्रातःकाल से ही पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। ठीक 9 बजे मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा।

आस्था और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
131 फीट ऊंची यह खड़ी बालाजी प्रतिमा गिरिराज पर्वत शिखर पर स्थापित होने के कारण दूर-दूर से दिखाई देगी। यह प्रतिमा क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनने के साथ ही नाथद्वारा में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी।

तीन वर्षों में तैयार हुई भव्य प्रतिमा
प्रतिमा का निर्माण विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा आधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना के साथ करीब तीन वर्षों में पूरा किया गया है। निर्माण में 115 टन स्टील, 40 टन फाइबर ग्लास और M30 ग्रेड उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित की गई है। मूर्तिकार नरेश कुमावत ने देश और विदेश में करीब 500 से अधिक बड़ी प्रतिमाएं बनाई हैं। इससे पहले उन्होंने यहां विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का निर्माण किया था।

प्रशासन की विशेष व्यवस्थाएं
समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: दो किलो सोना और डायमंड तिलक भगवान आदिनाथ को भक्त ने किया दान, भक्ती देख श्रद्धालु हैरान

प्रेरणा का बनेगा केंद्र
आयोजकों के अनुसार, यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा का स्रोत बनेगी और क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed