Rajsamand News: सपना देखने के बाद दोस्तों को लेकर खेत से सोना निकालने पहुंचा, 6 गिरफ्तार
Rajsamand News: राजसमंद जिले के नाथद्वारा में अस्पताल मोर्चरी के पास खेत में सोना गड़ा होने का सपना देखने के बाद छह युवक खुदाई करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से गेंती, फावड़ा और तगारी बरामद हुई। युवक सपना देखकर कार्रवाई में जुटे थे और पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।
विस्तार
राजसमंद जिले के नाथद्वारा में अस्पताल मोर्चरी के पास खेत में रात को सोना गड़ा होने के सपने के बाद खुदाई करते छह युवकों को पुलिस ने पकड़ा। मौके से गेंती, फावड़ा और तगारी बरामद की गई। सभी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को देख भागने लगा युवक
श्रीनाथजी मंदिर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात करीब 12:23 बजे पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान आरके हॉस्पिटल की मोर्चरी के पास खड़ी एक इको कार पुलिस को देखकर चालक ने कार भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया।
चालक की गिरफ्तारी से खुला राज
चालक से पूछताछ में पता चला कि उसके तीन-चार साथी मोर्चरी के पास खेत में हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां गेंती, फावड़ा और तगारी पड़ी मिली और खेत में खुदाई के निशान दिखाई दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाकर आसपास तलाशी ली गई और संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई।
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज, भारत की जीत के लिए अजमेर दरगाह में पेश की गई चादर
सपना देखने के बाद खेतों में कर रहे थे खुदाई
युवकों में से एक किशन लाल माली ने बताया कि उसे सपना आया था कि अस्पताल के पास एक खेत में सोना गड़ा हुआ है। इसी सपने के आधार पर उसने अपने दोस्तों को नाथद्वारा बुलाया और रात में खेत में खुदाई करने पहुंचे। पुलिस ने मामले में छह संदिग्ध युवकों को डिटेन कर गिरफ्तार किया और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.