Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Ramgarh Vishdhari Sanctuary got status of Tiger Reserve four tiger reserves in Rajasthan
{"_id":"62863ca7329022701d5d9f44","slug":"ramgarh-vishdhari-sanctuary-got-status-of-tiger-reserve-four-tiger-reserves-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में चार टाइगर रिजर्व: रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भी मिला दर्जा, यहां बाघ, तेंदुआ जैसे कई जानवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में चार टाइगर रिजर्व: रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भी मिला दर्जा, यहां बाघ, तेंदुआ जैसे कई जानवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 19 May 2022 06:18 PM IST
सार
रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। यह 1,071 वर्ग किमी में फैला हुआ है। अब राजस्थान में चार टाइगर रिजर्व हो गए हैं।
राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। हाल ही में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी अधिसूचना जारी की थी। यह अभयारण्य 1,071 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व है।
बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इसे नेशनल टाइगर रिजर्व घोषित करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत थे। अधिसूचना जारी होने के बाद उन्होंने कहा, इससे कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढेंगे। इस अभयारण्य में बाघ, तेंदुआ, भेडिया, भालू, सुनहरा सियार, चिंकारा, नील गाय, लोमड़ी, धारीदार लकडबग्गा जैसे कई जंगली जानवर मौजदू हैं।
Trending Videos
2 of 5
झील का सुंदर नजारा भी यहां देखने को मिलता है।
- फोटो : सोशल मीडिया
2018 में थे 102 बाघ
राजस्थान के तीन टाइगर रिजर्व में 2018 तक 102 बाघों की गणना की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, रणथम्भौर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी अधिक हो गई है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 300 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र को जानवरों के लिए आवास के तौर पर छोड़ दिया जाएगा। बाकी इलाका बफर जोन के तौर पर काम करेगा। रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 39, 920 हेक्टेयर और बफर जोन 74, 091 हेक्टेयर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राजस्थान के तीन टाइगर रिजर्व में 2018 तक 102 बाघों की गणना की गई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर रिजर्व में बदलने का भेजा था प्रस्ताव
केंद्रीय वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 3 जुलाई 2021 को राजस्थान में चौथे बाघ अभयारण्य के तौर पर रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को अपनी मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की तकनीकी समिति ने रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व में बदलने का प्रस्ताव भेजा था।
4 of 5
रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्यटल को मिलेगा बढ़ावा
वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि विषधारी टाइगर रिजर्व में कई किश्म के फूल हैं। यह अनुसंधान और शिक्षा के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। साथ ही यहां के भीमलत, रामगढ़ महल जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यावरण पर्यटन स्थल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।