फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rpsc-senior-teacher-hindi-result-3609-candidates-shortlisted-document-verification

राजस्थान: आरपीएससी ने जारी किया वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के हिंदी का रिजल्ट, 3609 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

Wed, 14 Oct 2026 08:07 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Oct 2026 08:07 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के हिंदी विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 3,609 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के अगले चरण के लिए प्रोविजनल सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन
rpsc-senior-teacher-hindi-result-3609-candidates-shortlisted-document-verification
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ( क्रेडिट सोशल मीडिया)

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत हिंदी विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कुल 3,609 अभ्यर्थियों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच की प्रोविजनल सूची में जगह मिली है। आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई  को किया था। सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन के लिए इतने अभ्यर्थी पात्र
आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार हिंदी विषय के लिए कुल 3,609 उम्मीदवारों को पात्रता की जांच वाली सूची में शामिल किया गया है। इन सफल उम्मीदवारों में से 50 अभ्यर्थी अनुसूचित क्षेत्र से संबंध रखते हैं, जबकि 3,559 उम्मीदवार गैर अनुसूचित क्षेत्र से आते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट सूची में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर सूची में शामिल है, वे अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन


विस्तृत आवेदन पत्र भरने की तिथियां घोषित
मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पात्र अभ्यर्थियों को 17 से 23 अक्तूबर तक अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा। वहां माय रिक्रूटमेंट के तहत डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी विकल्प का चयन करके विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन ऑनलाइन भरने के पश्चात अभ्यर्थियों को उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि आवेदन पत्र की दो प्रतियां निकालकर अपने पास संभालकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा की छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एमपी के रतलाम में मिला शव; प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ विकास यादव

अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची और आगे की प्रक्रिया
आयोग ने भर्ती परीक्षा में अयोग्य घोषित हुए अभ्यर्थियों की सूची भी अलग से जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार कुल 1,082 उम्मीदवार हिंदी विषय में अयोग्य घोषित किए गए हैं। इन अयोग्य अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध है। राजस्थान लोक सेवा आयोग सभी विषयों के परिणाम अलग-अलग घोषित कर रहा है। हिंदी विषय का परिणाम जारी होने के बाद अब अन्य विषयों की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का परिणाम भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed