सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   salumbar road accident car fell from bridge two brothers dead wedding tragedy rajasthan

Rajasthan News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार पुल से गिरी, दो भाइयों की मौत और चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में सलूंबर-ऋषभदेव मार्ग पर एक कार पुल से नीचे गिर गई, जिससे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी की रस्म पूरी कर लोग वापस लौट रहे थे।

salumbar road accident car fell from bridge two brothers dead wedding tragedy rajasthan
पुल के नीचे गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सलूंबर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। झल्लारा थाना क्षेत्र में सलूंबर-ऋषभदेव मुख्य मार्ग पर एक कार पुल से नीचे गिर गई, जिससे कार में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos

शादी की खुशियां पलभर में बदलीं मातम में

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां सोमवार को मातम छा गया। बामनिया सुई मंगरी गांव में योगी नाथ समाज के एक परिवार में रविवार को विवाह समारोह हुआ था। दूल्हा बारात लेकर दौलपुरा पहुंचा था, जहां ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के बीच शादी की रस्में पूरी हुईं। दुल्हन को लेकर बारात बामनिया लौटी तो घर खुशियों से भर गया।

आणा रस्म के बाद लौटते समय हुआ हादसा

परंपरा के अनुसार सोमवार को पीहर पक्ष के लोग दुल्हन को लेने आणा रस्म के लिए सुई मंगरी पहुंचे। रस्में पूरी होने के बाद सभी लोग अपने-अपने वाहनों से वापस दौलपुरा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान बामनिया और धारोद के बीच स्थित एक पुलिया पर पहुंचते ही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। कुछ ही पलों में खुशियों से भरी यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दो सगे भाइयों की मौके पर मौत, कई घायल
झल्लारा थाने के एएसआई राजेश कुमार मीणा के अनुसार हादसे में दो सगे भाइयों वक्तनाथ पुत्र दौलनाथ और नाथूनाथ पुत्र दौलनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। कार में कुल 7-8 लोग सवार थे। हादसे में रूपनाथ पुत्र जगन्नाथ जोगी निवासी खरका, गौतमनाथ पुत्र खेमनाथ जोगी निवासी कराकला, उनके भाई ऊंकारनाथ और मोती बाई निवासी कराकला गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बचाई घायलों की जान
घटना की सूचना मिलते ही इंटाली खेड़ा चौकी से हेड कांस्टेबल गोपाल जोशी और कैलाश पाटीदार मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सलूंबर जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को उदयपुर रेफर कर दिया गया।

पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
 

गांव में पसरा मातम, दुल्हन के सामने टूटी खुशियां
जैसे ही हादसे की खबर गांवों में पहुंची, हर तरफ शोक का माहौल बन गया। जिन घरों में एक दिन पहले शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई देने लगीं। नई-नवेली दुल्हन, जिसने अभी-अभी अपने नए जीवन की शुरुआत की थी, उसके सामने यह दर्दनाक हादसा खड़ा हो गया।

खराब सड़क बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया के पास सड़क की हालत ठीक नहीं है, जिससे वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं। इस हादसे का एक और मार्मिक पहलू यह भी है कि जिस कार में सभी लोग सवार थे, उसे दुल्हन पक्ष के दूर के रिश्तेदारों ने सिर्फ तीन दिन पहले ही खरीदा था। नई गाड़ी को लेकर परिवार में खुशी थी, जो अब गहरे दुख में बदल गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed