Salumber News: मिलावटखोरी के खिलाफ एक्शन तेज, डेयरियों से घी-दूध-मावा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
गर्मी के मौसम में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभियान के तहत दूध एवं दूध से बने उत्पाद, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पेय पदार्थ और फ्रूट जूस विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने सलूंबर शहर के विभिन्न डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पांच खाद्य नमूने लिए। इनमें सूरजपोल रोड स्थित महादेव डेयरी से घी, अदकालिया स्थित सिद्धिविनायक दूध एकत्रीकरण केंद्र से मिश्रित दूध, श्री राम मावा भंडार से खोआ (मावा), नेहरू रोड स्थित मेहता स्पेशल निराली लस्सी भंडार से लस्सी तथा घाटी दरवाजा स्थित सांवरिया दूध डेयरी से घी के नमूने शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Hanumangarh: आंखों की कॉपी और रबर के अंगूठे से बन रहे थे फर्जी आधार कार्ड, ATS ने रैकेट का फोड़ा भांडा
सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे खाद्य अनुज्ञा पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करें, खुले में खाद्य सामग्री बेचने से बचें और गुणवत्ता मानकों का पालन करें। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पुष्करणा, निशा मीना तथा सहायक शूरवीर सिंह भी मौजूद रहे।

सलूंबर में खाद्य सुरक्षा दल की और से अलग अलग जगहों पर लिए गए नमूने

सलूंबर में खाद्य सुरक्षा दल की और से अलग अलग जगहों पर लिए गए नमूने

सलूंबर में खाद्य सुरक्षा दल की और से अलग अलग जगहों पर लिए गए नमूने