{"_id":"69ef44fa97a1f1bae70dc0b4","slug":"major-action-against-illegal-clinics-in-the-prasad-area-medical-department-team-raided-and-sealed-four-institutions-salumber-news-c-1-1-noi1542-4215620-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salumber News: बिना अनुमति चल रहे क्लिनिकों पर चिकित्सा विभाग ने की छापेमारी, चार संस्थानों को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salumber News: बिना अनुमति चल रहे क्लिनिकों पर चिकित्सा विभाग ने की छापेमारी, चार संस्थानों को सील किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
Published by: सलूंबर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला प्रशासन के निर्देश पर परसाद क्षेत्र में अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जहां जांच में गड़बड़ियां मिलने पर चार क्लिनिकों को बंद कर सील किया गया।
प्रशासन की तरफ से छापेमारी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के सराड़ा खंड अंतर्गत परसाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ चिकित्सा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की, जिसमें कई क्लिनिक अनियमित पाए गए।
इस कार्रवाई में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश मंडावरिया, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. महेंद्र डामोर, जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी कुलदीप सिंह यदुवंशी, परसाद थाना अधिकारी नरेश कुमार मीणा तथा नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद मीणा शामिल रहे। टीम ने परसाद बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लिनिकों की जांच की।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली
छापेमारी के दौरान सभी संदिग्ध क्लिनिक बंद पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने चार अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया। जिन संस्थानों पर कार्रवाई की गई, उनमें न्यू मेवाड़ मेडिकल स्टोर (बस स्टैंड, परसाद), संजीवनी क्लिनिक, तनेश्वर मेडिकल तथा गुजरात क्लिनिक शामिल हैं।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहे क्लिनिकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध संचालन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं अधिकृत चिकित्सीय संस्थानों का ही चयन करें, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचा जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X