{"_id":"69e8c390b2c445bee80e816b","slug":"major-action-by-investors-in-gram-abhiyan-instructions-have-been-developed-for-strict-action-against-officials-who-do-not-provide-data-salumber-news-c-1-1-noi1542-4195718-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salumber News: विकसित ग्राम अभियान पर कलेक्टर सख्त, डाटा में देरी पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salumber News: विकसित ग्राम अभियान पर कलेक्टर सख्त, डाटा में देरी पर कार्रवाई के निर्देश
Wed, 22 Apr 2026 07:48 PM IST
सलूंबर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
Published by: सलूंबर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:48 PM IST
सार
Salumber News: सलूंबर में विकसित ग्राम अभियान की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पी.पी. ने डाटा में देरी पर कार्रवाई चेताई। अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण, ऑनलाइन अपलोड और आत्मनिर्भर पंचायतों हेतु योजनाएं बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पी.पी.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलूंबर में विकसित ग्राम अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पी.पी. की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया। अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने योजनाओं के समयबद्ध संचालन पर जोर दिया।
विज्ञापन
सटीक डाटा संकलन को बताया प्राथमिक आवश्यकता
बैठक में कलेक्टर ने ग्राम स्तर पर सटीक एवं तथ्यात्मक डाटा संकलन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों द्वारा अब तक आवश्यक डाटा प्रस्तुत नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2047 तक आत्मनिर्भर पंचायतों का लक्ष्य
कलेक्टर ने 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर पंचायतों के निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतीराज के 28 विषयों को समाहित करते हुए प्राथमिकताओं के आधार पर कार्ययोजना बनाने को कहा।
विज्ञापन
सार्वजनिक संसाधनों के विकास पर भी चर्चा
बैठक में चारागाह, श्मशान भूमि, पार्क सहित सार्वजनिक संसाधनों के विकास, जनभागीदारी बढ़ाने, सोलर ऊर्जा के उपयोग और स्मार्ट गांव की अवधारणा को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से इन विषयों को योजनाओं में शामिल करने को कहा गया।
पढ़ें- Rajasthan: सीएचओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य सहयोगी गणपत लाल मालवाड़ा गिरफ्तार, SOG ने की कार्रवाई
प्रगति धीमी होने पर जताई नाराजगी
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने तीन चरणों में योजना निर्माण करने के निर्देश दिए। वहीं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद्र पाटीदार ने बताया कि अभी तक किसी भी ब्लॉक में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जिस पर नाराजगी जताई गई।
नियमित मॉनिटरिंग और उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण कर ऑनलाइन अपलोड करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

कलेक्टर ने ली मीटिंग और दिए निर्देश