सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Solar Revolution in Salumber 274 Tribal Farmers Get Free Solar Pumps, Transforming Agriculture

Rajasthan: सरकार की पहल लाई रंग; सलूम्बर के किसान बिना बिजली कर रहे सिंचाई; मुफ्त सोलर पंप से लौटी हरियाली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संलूबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: सलूम्बर जिले में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 274 जनजाति किसानों को निःशुल्क सोलर पंप दिए गए हैं, जिससे सिंचाई की समस्या दूर हुई है। अब किसान बिना बिजली पर निर्भर हुए तीनों फसल ले पा रहे हैं, जिससे उत्पादन और आय में बढ़ोतरी हुई है।

Solar Revolution in Salumber 274 Tribal Farmers Get Free Solar Pumps, Transforming Agriculture
जिले में मिला किसानों को योजनाओं का लाभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सलूम्बर जिले के जनजाति किसानों के लिए सौर ऊर्जा किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 274 अनुसूचित जनजाति किसानों को निःशुल्क सोलर पंप मिलने से सिंचाई की बड़ी समस्या खत्म हो गई है और खेती में नई जान आ गई है।

Trending Videos

सरकार की पहल से मिला बड़ा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और राज्य सरकार के सहयोग से यह योजना जनजाति बाहुल्य सलूम्बर जिले में प्रभावी रूप से लागू की गई है। पहले किसान बिजली की अनियमित आपूर्ति, पानी की कमी और आर्थिक तंगी के कारण समय पर सिंचाई नहीं कर पाते थे, लेकिन अब सोलर पंप लगने से उन्हें 24 घंटे पानी उपलब्ध हो रहा है।

PM कुसुम योजना का प्रभाव

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (PM-KUSUM) योजना के तहत लगाए गए इन सौर ऊर्जा संयंत्रों ने किसानों की स्थिति पूरी तरह बदल दी है। खास बात यह है कि अधिसूचित जनजाति क्षेत्र में किसानों को यह सोलर पंप पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं।

जनजाति किसानों को पूरा अनुदान
जहां सामान्य श्रेणी के किसानों को सोलर पंप के लिए हजारों रुपये का अंशदान देना पड़ता है, वहीं जनजाति क्षेत्र के किसानों के लिए राज्य सरकार और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने पूरा खर्च वहन किया है।

3 और 5 एचपी पंप से बढ़ी सिंचाई क्षमता
इस योजना के अंतर्गत 3 एचपी और 5 एचपी के सोलर पंप स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक पंप पर 45 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान भी दिया गया है। इससे किसानों को बिजली बिल से पूरी तरह राहत मिली है और अब वे रबी, खरीफ और जायद—तीनों फसल आसानी से ले पा रहे हैं।

उत्पादन और आय में बढ़ोतरी
सोलर पंप लगने से किसानों की बिजली पर निर्भरता समाप्त हो गई है। समय पर सिंचाई होने से फसल उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे किसानों की आय में सुधार आया है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में गौवंश, रिफाइनरी और महिला आरक्षण पर घमासान, जूली और दिलावर के बीच सियासी संग्राम

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सहायक निदेशक उद्यान विमला कुमारी मीणा ने बताया कि इच्छुक किसान राजकिसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जनाधार कार्ड, जमाबंदी और संलग्नक-1 प्रपत्र आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed