सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three laborers died due to suffocation while cleaning sewage in Fatehpur Shekhawati.

Sikar News: एक को बचाने में दो की और गई जान, फतेहपुर शेखावाटी में सीवेज साफ करते तीन मजदूरों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

फतेहपुर शेखावाटी के सरदारपुरा इलाके में सीवरेज टैंक साफ कर रहा मजदूर जहरीली गैस के प्रभाव से बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके दो साथी भी टैंक में उतर गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। 

Three laborers died due to suffocation while cleaning sewage in Fatehpur Shekhawati.
अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के सरदारपुरा इलाके में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एलएनटी कंपनी द्वारा एक मजदूर को बिना किसी प्रोटोकॉल और सुरक्षा के सीवरेज टैंक साफ करने के लिए नीचे उतारा गया। मजदूर सफाई का काम कर रहा था, तभी जहरीली गैस के प्रभाव से वह बेहोश हो गया। उसे बेहोश देखकर बाहर खड़े दो और मजदूर भी उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश होकर गिर गए।
Trending Videos


घटना के बाद बाहर खड़े लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बेहोश मजदूरों को बाहर निकाला और फतेहपुर शेखावाटी के धानुका अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में वाल्मीकि समाज के सज्जन, महेंद्र और मुकेश की मौत हो गई। एक साथ तीन मजदूरों की मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे, और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों ने परिजनों के साथ दिया धरना 
बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मजदूरों को सीवरेज टैंक में उतारने का आरोप लगाते हुए, मृतकों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज और स्थानीय लोग देर शाम को धानुका अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने तीनों मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने और नौकरी दिए जाने की मांग की। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही, फतेहपुर शेखावाटी के विधायक हाकम अली भी वहां मौजूद थे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोश है।

देखें तस्वीरें...
 

फतेहपुर शेखावाटी में सफाई के दौरान सीवरेज में दम घुटने से तीन मजदूरों की हुई मौत

 

फतेहपुर शेखावाटी में सफाई के दौरान सीवरेज में दम घुटने से तीन मजदूरों की हुई मौत

 

फतेहपुर शेखावाटी में सफाई के दौरान सीवरेज में दम घुटने से तीन मजदूरों की हुई मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed