सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   a mother killed her 19-day-old son due to superstition In Sikar

Sikar: ‘सपने में सफेद साड़ी पहनकर आई, बोली बच्चा सही नहीं’ मां ने अंधविश्वास में 19 दिन के बेटे को मारा डाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar: नीमकाथाना के जिलों गांव में एक मां द्वारा अपने 19 दिन के नवजात बेटे को पानी में डूबोकर जान से करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने हत्यारी मां को आज गिरफ्तार कर लिया।

a mother killed her 19-day-old son due to superstition In Sikar
आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

19 दिन के बेटे को उसकी मां ने ही मार डाला। डाबला थाना क्षेत्र के जीलो ग्राम में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारी मां को आज गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि बच्चे का मर्डर उसकी ही मां ने अंधविश्वास के चलते किया है। इस मामले में एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि इस घटना के सामने आने के बाद सरोज के हाव-भाव से हमारा शक उस पर गहराया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trending Videos


पुलिस की गिरफ्त में बच्ची की मां सरोज से पूछा कि उसने अपने बच्चे को क्यों मारा तो उसने बताया कि मंगलवार रात को मैं अपने बच्चे के साथ सो रही थी। नींद लगी तो एक सफेद साड़ी पहने महिला सपने में आई।सरोज ने कहा कि, सपने वाली महिला ने कहा कि उसका बेटा सही नहीं है। उसे मारना होगा। ये कहकर वो गायब हो गई। इसके बाद उसकी नींद खुल गई। वो काफी डर गई थी। उसने अपने बच्चे को गोदी में उठाया और कमरे के बाहर पानी की टंकी में बच्चे को डाल दिया और वापस आकर अपने बिस्तर पर सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुनाह छिपाने के लिए परिजनों के सामने किया ड्रामा कमरे में आने के बाद महिला सोने का नाटक करती रही। एक बजे के आसपास उसकी सास उठी तो बच्चा गायब मिला। जिस पर उसने शोर मचाया। इसके बाद वो बार-बार अपने बेटे को पुकारती रही। जैसे ही बच्चे का शव टंकी में मिला तो वो बेसुध होने का नाटक करने लगी, ताकि किसी ये पता नहीं चले कि पूरी वारदात को उसी ने अंजाम दिया है।

शादी के 8 साल बाद हुआ था बेटा
बच्चे की बुआ पिंकी ने बताया कि शादी के 8 साल बाद भाई कृष्ण कुमार और भाभी सरोज देवी के संतान हुई थी। मंगलवार रात को भाभी के साथ कमरे में मेरी मां मेवा देवी सो रही थी। बच्चा मेरी मां के पास था। रात करीब 12 बजे मां की आंख खुली, उन्होंने देखा तो बच्चा नहीं था। मां के शोर मचाने पर सभी जागे। घर के कमरों, छत और बाहर देखा, लेकिन भतीजा नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed