फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   After the death of a postpartum woman at Neem Ka Thana, family members and villagers staged a protest

Sikar News: सिजेरियन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा; परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Thu, 16 Jul 2026 08:25 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 08:25 PM IST
सार

सीकर के नीमकाथाना एमसीएच अस्पताल में सिजेरियन के बाद प्रसूता अंजली सैनी की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाकर धरना दिया। अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए महिला के एनीमिया और गंभीर स्थिति का हवाला दिया।

विज्ञापन
After the death of a postpartum woman at Neem Ka Thana, family members and villagers staged a protest
प्रसूता की मौत के बाद हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के नीमकाथाना में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के मामले ने गुरुवार को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) को विवादों में ला दिया। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से समझाइश की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नीमकाथाना निवासी 25 वर्षीय अंजली सैनी को प्रसव पीड़ा होने पर 12 जुलाई को एमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 जुलाई को उनका सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अंजली को लगातार रक्तस्राव होता रहा, लेकिन समय पर उचित उपचार नहीं मिला। उनका कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद रक्त की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई और स्थिति को सामान्य बताकर टाल दिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  सांसद रोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा बोली- ऐसा बयान उचित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर महिला को जयपुर रेफर किया गया। उनका आरोप है कि अस्पताल की ओर से सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे उन्हें निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। जयपुर के एक निजी अस्पताल में महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया, लेकिन उपचार के दौरान बुधवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति राजकुमार सैनी ने आरोप लगाया कि यदि समय पर उचित उपचार और रक्त उपलब्ध कराया जाता तो उनकी पत्नी की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का नवजात शिशु स्वस्थ बताया जा रहा है।

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कटारिया ने बताया कि महिला पहले से एनीमिया से पीड़ित थी और भर्ती के दिन उसे एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि सिजेरियन के बाद अचानक रक्तस्राव शुरू हुआ, जिसे नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। मरीज की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed