{"_id":"6a57b945b943f20b960cc9bc","slug":"an-elderly-man-climbed-onto-the-water-tank-in-laxmangarh-he-was-brought-down-after-a-lot-of-effort-sikar-news-c-1-1-noi1552-4506636-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: आखिर पानी की टंकी पर क्यों चढ़ा 65 साल का बुजुर्ग? हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: आखिर पानी की टंकी पर क्यों चढ़ा 65 साल का बुजुर्ग? हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित नीचे उतारा
Thu, 16 Jul 2026 08:50 AM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:50 AM IST
सार
पानी की ऊंची टंकी पर चढ़े एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस को घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। आखिरकार समझाइश के बाद बुजुर्ग नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा 65 साल का बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और किसी हाल में नीचे उतरने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों तक चले समझाइश और रेस्क्यू अभियान के बाद बुजुर्ग को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति टंकी की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंच गया है। वह व्यक्ति काफी देर तक वहीं डटा रहा और नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को गंभीर मानते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा बुजुर्ग को समझाने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों ने उससे बातचीत कर नीचे आने के लिए कहा लेकिन उसने स्पष्ट रूप से नीचे उतरने से मना कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन सिविल डिफेंस टीम को बुलाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'हमें सख्त आदेश पारित करने के लिए मजबूर मत कीजिए': पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाईकोर्ट नाराज, जमकर लगाई फटकार
जिसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए टंकी के नीचे सुरक्षा जाल लगाया गया तथा आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इसके बाद सिविल डिफेंस के चार सदस्य टंकी पर चढ़े और बुजुर्ग से बातचीत शुरू की।
टीम ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए बुजुर्ग को शांतिपूर्वक समझाया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद वह नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। सफल रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू के बाद बुजुर्ग को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की पहचान मोहनलाल महला (65) पुत्र टोडाराम, निवासी हमीरपुरा, तहसील लक्ष्मणगढ़ के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बुजुर्ग आखिर किन परिस्थितियों में पानी की टंकी पर चढ़ा और उसके पीछे क्या कारण थे।