{"_id":"68d77b8ea85656b5d40418ed","slug":"another-new-method-of-liquor-smuggling-but-illegal-liquor-worth-lakhs-of-rupees-was-seized-sikar-news-c-1-1-noi1438-3453308-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हरियाणा से गुजरात जा रही अवैध शराब के 380 कार्टून जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हरियाणा से गुजरात जा रही अवैध शराब के 380 कार्टून जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने हरियाणा से गुजरात जा रही अवैध शराब की तस्करी को पकड़ा। जिला विशेष टीम और अजीतगढ़ पुलिस ने धाराजी टेक के पास कंटेनर की तलाशी में 380 कार्टून शराब और बीयर जब्त किए।
शराब के कार्टून और कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के रास्ते हरियाणा से गुजरात की ओर जा रही अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तस्कर फ्रूट की आड़ में या सीमेंट मिक्सर मशीन के अंदर शराब छुपाकर नई-नई तरकीबें अपनाते हैं, लेकिन पुलिस समय-समय पर उन्हें पकड़ती रहती है। ऐसा ही मामला सीकर जिले से सामने आया है।
जिला विशेष टीम और अजीतगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और बीयर के लाखों रुपए मूल्य के कार्टून जब्त किए। शराब और बीयर को डाक पार्सल के कंटेनर में छुपाकर हरियाणा से गुजरात ले जाया जा रहा था। जिला विशेष टीम के कांस्टेबल हरीश और सुनील के इनपुट पर अजीतगढ़ इलाके में धाराजी टेक के पास कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिससे शराब तस्करी का पूरा सच सामने आया।
तलाशी में पुलिस को अंदर करीब 380 कार्टून मिले, जिनमें लगभग 2652 लीटर व्हिस्की और 516 लीटर बीयर थी। आरोपी ड्राइवर अणदाराम, जो बायतु इलाके का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस तस्कर द्वारा कंटेनर में लोड करवाई गई थी और गुजरात में इसकी सप्लाई कहां होनी थी।
ये भी पढ़ें- Rajasthan : 'जीएसटी से जनता को लूटा, माफी मांगनी चाहिए'; पीएम मोदी के बांसवाड़ा दौरे पर कांग्रेस का हमला
सीकर में यह पिछले दो महीने में अवैध शराब के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले अजीतगढ़ में ही फ्रूटी और नारियल की आड़ में लाखों रुपए की शराब पकड़ी गई थी, वहीं गोकुलपुरा में सीमेंट मिक्सर मशीन में छुपाई गई एक करोड़ रुपए से अधिक की शराब जप्त की गई थी।
Trending Videos