सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Dotasra lashes out at CM’s anti-drug program, says students were forced to attend the event

Sikar News: सीएम के नशा मुक्ति कार्यक्रम पर डोटासरा ने तीर छोड़ा, बोले- बच्चों को जबरन बुलाकर आयोजन किया

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 22 Sep 2025 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री के सीकर दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सीएम को निशाने पर लेते हुए एक बयान जारी किया है। इस बयान से एक बार फिर सियासी गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Sikar News: Dotasra lashes out at CM’s anti-drug program, says students were forced to attend the event
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे। उन्होंने कल्याण मेडिकल कॉलेज के सामने सांवली गांव में आयोजित कार्यक्रम में हजारों स्टूडेंट्स को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। करीब आधे घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र‑छात्राएं शामिल हुए।
Trending Videos


रविवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले युवा पेपर देने जाते थे तो पेपर लीक हो जाते थे, जिससे उनकी मेहनत व्यर्थ जाती थी। भाजपा सरकार आने के बाद अब तक कई परीक्षाएं आयोजित हुईं और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में नशे का कारोबार फैला हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सीमा क्षेत्रों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। नशे के खिलाफ हजारों मुकदमे दर्ज किए गए और हजारों गिरफ्तारियां भी हुईं।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: 'नमो युवा रन' में नशा मुक्त भारत का संकल्प, सीएम बोले- युवा एक कदम बढ़ाएं, राजस्थान सौ कदम चलेगा

कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बयान जारी करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री मेरे गृह जिले सीकर आए और कोचिंग संस्थाओं, निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं को टारगेट कर जबरदस्ती बच्चों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित कर दिया। डोटासरा ने सवाल उठाया कि सीकर को इससे क्या मिला, जबकि नानी गांव में जलभराव की समस्या, मास्टरप्लान की विसंगति, नीमकाथाना जिले की मांग और यमुना के पानी जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने कोई शब्द नहीं कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि न सीकर को भूला जाएगा और न ही इसकी समस्याओं को।



बता दें कि इससे पहले भी डोटासरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर लगातार बयान देते रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के सीकर दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ये बयान फिर से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed