{"_id":"66cf56bccb7cd6a0d50ae631","slug":"dumping-a-newborn-baby-in-a-bag-sikar-news-c-1-1-noi1348-2046552-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर में एक दिन के नवजात को कट्टे में बांधकर सड़क पर फेंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर में एक दिन के नवजात को कट्टे में बांधकर सड़क पर फेंका, पुलिस जांच में जुटी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार
सीकर जिले में बोसाना गांव के पास बुधवार को एक नवजात के कट्टे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में सीकर जिले के लोसल थाना इलाके के बोसाना गांव के पास एक दिन के नवजात को सड़क पर फेंके जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं बोसाना गांव के पास जस्सूपुरा के रास्ते पर जा रही थी। उसी समय कट्टे में से उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो एक नवजात को कट्टे में बांध कर फेंका हुआ पाया।
Trending Videos
बाद में महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने धोद पुलिस को मामले की जानकारी दी। नवजात को कट्टे में बांधकर फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे को सीकर के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का वजन दो किलो के करीब है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, धोद थाना पुलिस अब नवजात बच्चे को कट्टे में बांधकर फेंकने वाले की तलाश करने में जुट गई है।

कमेंट
कमेंट X