{"_id":"68af3ee1c5cf4e98190209b3","slug":"illegal-liquor-smuggling-in-cement-tanker-busted-in-sikar-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शराब तस्करी का अनोखा तरीका देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, 80 लाख का नशा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शराब तस्करी का अनोखा तरीका देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, 80 लाख का नशा जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार
सीकर पुलिस ने सीमेंट टैंकर में छिपाई गई 80 लाख की अवैध शराब जब्त की है। साथ ही, आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह सीकर जिले में दशक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
शराब के 800 से ज्यादा कार्टन जब्त।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा से गुजरात के लिए अवैध शराब के परिवहन के कई मामले सामने आते रहते हैं। कभी ट्रक में फल-फ्रूट के नीचे छिपाकर तो कभी कंटेनर में शराब की तस्करी की जाती है। लेकिन, अब तस्करों ने ऐसा तरीका अपनाया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सीकर जिले से सामने आया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बाइक पर बैठकर दोस्त का इंतजार कर रहा था युवक, दौड़ते हुए आई आफत, 10 फीट दूर घसीट ले गई
दरअसल, सीकर की जिला विशेष टीम और गोकुलपुरा थाना पुलिस ने 80 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब जब्त की है। शराब के कार्टन सीमेंट टैंकर में छिपाए गए थे। बाहर से देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि इस टैंकर के अंदर शराब के 800 से ज्यादा कार्टन हो सकते हैं। शराब जब्ती के बाद पुलिस ने आरोपी चालक हनुमानाराम, निवासी बाड़मेर को भी गिरफ्तार किया, उससे पूछताछ की जा रही है।
गोकुलपुरा SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि जिला विशेष टीम के इंचार्ज वीरेंद्र यादव और कांस्टेबल हरीश के जरिए थाने को सूचना मिली कि हरियाणा के जींद से गुजरात के लिए अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। शराब को सीमेंट के टैंकर में भरकर ले जाया जा रहा है। यह शराब पंजाब निर्मित है। सूचना मिलने पर इलाके में नाकेबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध सीमेंट टैंकर को रुकवाया गया, उसमें से 80 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की करीब 800 शराब की पेटियां मिलीं।
शराब के कार्टन निकालने के लिए पुलिस को सीमेंट टैंकर को बीच से कटवाना पड़ा, क्योंकि एक-एक करके कार्टन निकालने में कई घंटे लग जाते। बता दें कि सीकर जिले में यह इस दशक की अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।