{"_id":"6870cca58506f1e75a0ccf1a","slug":"khatushyamji-temple-stick-fight-between-devotees-in-sikar-s-khatushyam-temple-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatushyamji Temple: खाटूश्याम में श्रद्धालुओं से भिड़े दुकानदार, दोनों पक्षों में चलीं लाठियां, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatushyamji Temple: खाटूश्याम में श्रद्धालुओं से भिड़े दुकानदार, दोनों पक्षों में चलीं लाठियां, चार गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के खाटूश्यामजी में श्याम कुंड के पास श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और घायलों का मेडिकल कराया गया है। मंदिर कमेटी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।
श्रद्धालुओं के बीच चली लाठियां।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्याम कुंड के पास का है, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार सुबह 11 बजे का बताया जा रहा है। उस समय तेज बारिश हो रही थी। बताया गया कि खाटूश्यामजी में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। ऐसे में अचानक बारिश होने लगी तभी कुछ श्रद्धालु बचने के लिए एक दुकान में चले गए। इस पर दुकानदार ने उनको बाहर जाने को कहा। श्रद्धालुओं ने तेज बारिश का हवाला दिया तो दुकानदार से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठियां चल गईं। इस घटना में कई लोग चोटिल हुए हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में झमाझम बारिश के बीच कुछ लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि मंदिर कमेटी की ओर से अब तक वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- जयपुर में इस साल होगी अच्छी बारिश, ज्योतिषाचार्यों इंद्र ध्वज से वायु परीक्षण में मिले प्रमाण
थानाधिकारी पवन चौबे का कहना है मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु भारी बारिश में बचाव के लिए एक दुकान में चले गए थे। दुकानदार ने उनके आने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में लाठियां चलीं जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धालुओं का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन