सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Lawrence Gang Demands 3 Crore Ransom,Threatens Son of Former Khatushyam Temple Committee Treasurer

Sikar News: लॉरेंस गैंग ने मांगी 3 करोड़ की फिरौती, खाटूश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

खाटूश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे ने लॉरेंस गैंग से तीन करोड़ की फिरौती की धमकी मिलने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने विदेशी नंबरों से कॉल करके खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए रुपयों की मांग की थी।

Sikar News: Lawrence Gang Demands 3 Crore Ransom,Threatens Son of Former Khatushyam Temple Committee Treasurer
लॉरेंस गैंग ने मांगी तीन करोड़ की फिरौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा जिले के हाई प्रोफाइल लोगों को धमकी देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को लॉरेंस गैंग की ओर से फिरौती की धमकी दी गई है।

Trending Videos


खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालूसिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान ने खाटू पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 जनवरी को उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जर्जर स्कूल भवनों पर बड़ा फैसला, सुरक्षित पढ़ाई के लिए नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट होंगे छात्र

आरोपी ने मानवेंद्र को धमकी देते हुए कहा कि यदि कल शाम तक 3 करोड़ रुपए की व्यवस्था नहीं की गई तो जान से मार दिया जाएगा। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह इस बात को हल्के में न लें, वरना घर आकर गोलियों और ग्रेनेड से हमला किया जाएगा। पीड़ित की रिपोर्ट पर खाटू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विदेशी नंबरों और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि बीते करीब एक साल में सीकर और शेखावाटी क्षेत्र में कई लोगों को विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा धमकियां दी जा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर स्थानीय नेटवर्क के जरिए नए युवकों को अपने साथ जोड़ते हैं और उनकी मदद से हाई प्रोफाइल लोगों की रेकी करवाकर विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल करते हैं। फिलहाल पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed