फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mysterious Case at Maternal and Child Hospital: Family Alleges Baby Went Missing

Sikar: दो अस्पतालों के बीच में उलझ गई मां, एक से दूसरे में रेफर होते ही गायब हुआ पेट में से बच्चा? जांच जारी

Tue, 21 Jul 2026 05:48 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

सीकर के नीमकाथाना मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराई गई एक गर्भवती महिला की अलग ही कहानी सामने आई है। महिला जब नीमकाथाना अस्पताल आई थी तब उसे गर्भ था। लेकिन जब वह रेफर होकर जयपुर पहुंची तब वहां के डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ नहीं है। अब पूरे मामले की जांच हो रही है।  

विज्ञापन
Mysterious Case at Maternal and Child Hospital: Family Alleges Baby Went Missing
लाल घेरे में डॉक्टर से बात करते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर के नीमकाथाना स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराई गई एक गर्भवती महिला की जिंदगी उलझ गई है। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के बीच उसके पेट में से बच्चा गायब हो गया है। महिला के परिजन परेशान हैं। अब पूरे मामले की जांच की मांग उन्होंने की है। डॉक्टर भी इस केस को सुलझाने में लग गए हैं।   

विज्ञापन

दरअसल 30 साल की किरण गर्भवती थी। तेज दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसके परिजन उसे  नीमकाथाना के मातृ एवं शिशु अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि जयपुर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि महिला के गर्भ में बच्चा नहीं है। 

विज्ञापन

पति का आरोप- अस्पताल में इलाज के दौरान शुरू हुआ रक्तस्राव

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति ने आरोप लगाया कि जब वह पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब वह सामान्य स्थिति में थी। उनका दावा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान ही रक्तस्राव शुरू हुआ और बाद में उन्हें सीकर से जयपुर भेज दिया गया। उनका कहना है कि यदि गर्भपात हुआ है या प्रसव हुआ है तो इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई। इसी कारण उन्होंने बच्चे की जानकारी देने और पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की मांग की है।

अस्पताल प्रशासन बोला- नहीं हुआ गर्भपात, रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

दूसरी ओर नीमकाथाना अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को गलतफहमी बताया है। अस्पताल प्रभारी डॉ. जी.एस. छापोला के अनुसार, महिला की  सोनोग्राफी रिपोर्ट और उसकी मेडिकल स्थिति के आधार पर अत्यधिक ब्लीडिंग होने पर तत्काल उच्च केंद्र रेफर किया गया था। उनका कहना है कि अस्पताल में किसी प्रकार का गर्भपात नहीं हुआ है। वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: हवेली में दफन खजाना मिलने का दावा, मालिक ने ठेकेदार पर सोने-चांदी की संपत्ति हड़पने का केस कराया

चार सदस्यीय जांच समिति गठित, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे

जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति यह जांच करेगी कि गर्भपात या प्रसव आखिर कहां हुआ। घर पर, अस्पताल में, रास्ते में या जयपुर पहुंचने के बाद। साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और उपचार से जुड़े सभी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। नीमकाथाना कोतवाली पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

लापरवाही मिली तो होगी नियमानुसार कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed