{"_id":"66c04cf9e6f00bfb9a073106","slug":"organ-donet-sikar-news-c-1-1-noi1348-2003734-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: ब्रेन डेड होने के बाद पिता ने बेटे के किडनी और लीवर दान किए, तीन लोगों को मिलेगा नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: ब्रेन डेड होने के बाद पिता ने बेटे के किडनी और लीवर दान किए, तीन लोगों को मिलेगा नया जीवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सीकर के 15 वर्षीय आदित्य का ब्रेन डेड होने के बाद उसके परिजनों ने उसके अंग दान का निर्णय लिया और उसकी किडनी और लीवर दान कर दिए। परिवारजनों के इस निर्णय से तीन लोगों को नया जीवन मिलेगा।
जाते-जाते तीन जनों को जीवनदान दे गया सीकर का आदित्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अंग दान महादान को चरितार्थ करते हुए सीकर के दांतारामगढ़ ब्लॉक में तूलिका चारणवास गांव के 15 वर्षीय युवक आदित्य के पिता ने अपने जवान बेटे का ब्रेन डेड होने पर उसके अंगदान करने का फैसला लिया। पिता जगदीश प्रसाद ने एसएमएस अस्पताल, जयपुर में उसके अंग दान किए। आदित्य ने मृत्यु के बाद भी तीन लोगों को नया जीवन दिया है, उसकी किडनी व लीवर डोनेट किए गए हैं।
Trending Videos
शनिवार को गांव तूलिका चारणवास में आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह, बीसीएमओ डॉ. नितेश कुमार शर्मा, जीणमाता पीएचसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. एचएस फगेड़िया, रूपगढ़ पीएचसी के डॉ. हरिसिंह नेहरा व नर्सिंग अधिकारी रणजीत बुडानिया ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए उनके अंगदान के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश प्रसाद के दो बच्चों में से 15 वर्षीय आदित्य सीकर के प्राइवेट स्कूल में 11वी कक्षा का छात्र था। आदित्य की बड़ी बहन रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। जगदीश प्रसाद आदित्य को भी अधिकारी बनाना चाहते थे।

जाते-जाते तीन जनों को जीवनदान दे गया सीकर का आदित्य

जाते-जाते तीन जनों को जीवनदान दे गया सीकर का आदित्य

कमेंट
कमेंट X