सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sadar police action on online betting

Sikar: ऑनलाइन सट्टे पर सदर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये का मिला हिसाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 May 2024 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar: नीमकाथाना जिला स्पेशल टीम और सदर पुलिस ने मोबाइलों पर ऑनलाइन गेम सट्टे पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल और करोड़ों रुपए लेनदेन का लेखा-जोखा मिला है। पुलिस ने एक थार गाड़ी को भी जब्त किया है।

Sadar police action on online betting
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी चलती थार गाड़ी में बैठकर ऑनलाइन गेम खिलाकर अवैध कमीशन के रूप में रुपये लेते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेहरो की ढाणी खंडेला निवासी नवीन कुमार और चला के रेत्यावली निवासी सुनील चौधरी को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने यह कार्रवाई खंडेला रोड में की है।

Trending Videos


थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खंडेला रोड पर थार गाड़ी में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम सट्टा खेला जा रहा है, जिसकी सूचना पर डीएसटी और सदर पुलिस मौके पर पहुंची और और थार गाड़ी में बैठे युवकों से पूछताछ कर तलाशी ली गई तो मेहरो की ढाणी खंडेला निवासी नवीन कुमार और चला के रेत्यावली निवासी सुनील चौधरी के पास से चार मोबाइल स्मार्टफोन मिले। जिस पर दोनों आरोपी ऑनलाइन गेम पर खाईवाली करते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed