{"_id":"663b818571ea2fd5ff049891","slug":"sikar-female-patwari-was-caught-taking-bribe-just-three-days-after-her-engagement-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब है भाई: सगाई की मेहंदी छूटी ही नहीं थी कि रंगे हाथ गिरफ्तार हुई महिला पटवारी, ये रहा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है भाई: सगाई की मेहंदी छूटी ही नहीं थी कि रंगे हाथ गिरफ्तार हुई महिला पटवारी, ये रहा मामला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार
एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को राजस्थान के सीकर जिले में कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने पटवारी को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
महिला पटवारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर जिले में फतेहपुर कस्बे के तहसील कार्यालय में बुधवार को महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी जमीन नामांतरण की एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
Trending Videos
एसीबी के डीएसपी रवींद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, फतेहपुर कस्बे के उदनसर ग्राम पंचायत की हल्का पटवारी निकिता ने जमीन के नामांतरण की एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर पंचायत के ही एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी में की। वहीं, तहसील कार्यालय फतेहपुर में कार्रवाई करते हुए पटवारी निकिता कुमारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व ही हुई थी पटवारी की सगाई
एसीबी द्वारा गिरफ्तार पटवारी निकिता झुंझुनूं जिले के देव रोड ग्राम के पास की रहने वाली है। तीन दिवस पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव गई थी। क्योंकि तीन रोज पहले ही पटवारी निकिता की सगाई की रस्म हुई थी। पिछले एक साल की बात करें तो एक साल में फतेहपुर में एसीबी की यह चौथी कार्रवाई है। इससे पूर्व अभी तहसील में एक कार्मिक को एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा था। वहीं, दो कार्रवाई फतेहपुर सदर थाने और पुलिस चौकी फतेहपुर में भी हेड कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी कार्रवाई कर चुकी है।

कमेंट
कमेंट X