{"_id":"69319a677625388f8203d3a7","slug":"sikar-news-15-month-old-girl-crushed-to-death-by-jcb-while-parents-worked-nearby-driver-absconding-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: मजदूरी में लगे रहे मां-बाप, 15 महीने की मासूम को जेसीबी ने कुचला, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: मजदूरी में लगे रहे मां-बाप, 15 महीने की मासूम को जेसीबी ने कुचला, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में 15 महीने की मासूम बच्ची को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे के वक्त बच्ची के माता-पिता पास में ही मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
15 महीने की मासूम को जेसीबी ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में 15 महीने की मासूम बच्ची की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची के माता-पिता पास में ही मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
यह घटना सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल के सब स्टेशन की कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करने आए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी उदयभान और पत्नी सपना अपने दो बच्चों के साथ पिछले छह महीनों यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: घर में घुसकर 30 बदमाशों ने परिवार पर किया हमला, पथराव-तलवारबाजी से क्षेत्र में दहशत; उठे गंभीर सवाल
बुधवार को काम के दौरान सपना ने अपनी 15 महीने की बेटी आयुषी को पास में सुला दिया और खुद काम में लग गई। इसी बीच साइट पर काम कर रही एक जेसीबी मशीन ने पीछे लेते वक्त सो रही बच्ची को कुचल दिया। मौके पर मौजूद मजदूरों के शोर मचाने पर माता-पिता दौड़े लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
धोद थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक हादसे के बाद से फरार है। बच्ची के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन