सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: A person coming out of the bank was robbed by miscreants in a car.

Sikar News: बैंक से निकले व्यक्ति से कार सवार बदमाशों ने की लूट, पुलिस ने दो को पकड़ा, कांस्टेबल घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 May 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बदमाशों को पकड़ने के दौरान कोतवाली थाने का कांस्टेबल लक्ष्मणराम गाड़ी को पकड़ रहे थे। तभी बदमाशों ने गाड़ी को तेज रफ्तार में आगे भगाया, जिससे कांस्टेबल भी कई फीट की दूरी तक घिसटने से घायल हो गए चला गया। 

Sikar News: A person coming out of the bank was robbed by miscreants in a car.
सीकर पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर शहर के फतेहपुर रोड पर मंगलवार को गाड़ी सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की सूचना मिलने के बाद अब कोतवाली पुलिस और जिला विशेष पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां आरोपियों को पकड़ने के दौरान कोतवाली थाने का एक कांस्टेबल चोटिल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को डिटेन किया है।

Trending Videos


शहर कोतवाल विक्रांत शर्मा ने बताया कि मामले में संजय खीचड़ ने रिपोर्ट दी है कि वह बैंक से करीब 45 से 46 लाख रुपये लेकर आ रहा था। रास्ते में उसने 20 लाख रुपये एक जगह दे दिए। बाकी के 25 से 26 लाख रुपये लेकर वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान फतेहपुर रोड पर एक कार में आए बदमाशों ने उनके साथ लूट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो कोतवाली पुलिस और जिला विशेष पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान कोतवाली थाने के कांस्टेबल लक्ष्मण राम आरोपियों को पकड़ने के दौरान गाड़ी का शीशा टूटने पर चोटिल हो गए। बदमाशों ने इसके बाद भी गाड़ी को तेज रफ्तार में आगे भगाया, जिससे कांस्टेबल भी कई फीट की दूरी तक घिसटता चला गया। घटना में कांस्टेबल लक्ष्मण राम के हाथ पर दो जगह चोट लगी है।

शहर कोतवाल विक्रांत शर्मा का कहना है कि फिलहाल मामले का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस और जिला विशेष पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed