{"_id":"6651fe3f010b49e9540c4048","slug":"sikar-news-aen-takes-off-his-pants-publicly-in-chc-dispute-in-bibipur-bada-village-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: बड़ा गांव में सरेआम ऐईएन ने उतार दी पैंट, नाराज ग्रामीणों ने पकड़कर कमरे में किया बंद, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: बड़ा गांव में सरेआम ऐईएन ने उतार दी पैंट, नाराज ग्रामीणों ने पकड़कर कमरे में किया बंद, जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 May 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
फतेहपुर शेखावाटी के बीबीपुर बड़ा गांव में सीएचसी के घटिया निर्माण सामग्री को लेकर विरोध चल रहा है। इसी दौरान शनिवार को विवाद की स्थिति पैद हो गई।
मामले में समझाइश कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बीबीपुर बड़ा में पांच करोड़ 35 लाख़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय सामुदायिक भवन में निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को उस समय हास्यास्पद स्थिति पैदा हो गई, जब संविदा पर नियुक्त ऐईएन अर्जुन सिंह ने ग्रामीणों के सामने अपनी पैंट उतार दी। ऐईएन के व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने ऐईएन अर्जुन सिंह को एक कमरे में बंद कर दिया और सदर पुलिस को फोन किया। बाद में सदर एएसआई हरलाल सिंह जाब्ते के साथ वहां पहुंचे और ऐईएन को कमरे से बाहर निकाला।
Trending Videos
बीबीपुर छोटा सरपंच प्रतिनिधि सुशील चोटिया ने जानकारी दी कि ग्राम में शहीद सैनिक अर्जुन सिंह राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पांच करोड़ 35 लाख की लागत से भवन बन रहा है। ये भवन एनआरएचएम द्वारा बनाया जा रहा है और निर्माण का ठेका झुंझुनू के प्रदीप जांगिड़ के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण सामग्री बेहद घटिया है और बीच-बीच में सिर्फ मिट्टी डालकर निर्माण किया जा रहा है। विरोध के बाद भी जब धटिया निर्माण सामग्री से काम चालू रहा तो ग्रामीणों ने अधिकारियों को फोन किया और एनआरएच में संविदा पर कार्य कर रहे अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और वहां उनका ग्रामीणों से विवाद हो गया। इसी दौरान ऐईएन ने सबके सामने अपनी पैंट उतार दी। इस अश्लील हरकत से नाराज ग्रामीणों ने ऐईएन अर्जुन सिंह को कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ऐईएन को बाहर निकाला।

कमेंट
कमेंट X