सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Body of missing barber recovered from 150-foot-deep dry well by Civil Defense team

Sikar News: लापता नाई की खोज में जुटा था पूरा गांव, 150 फीट गहरे सूखे कुएं से सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 Dec 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: सीकर जिले के सिंहासन गांव में 24 घंटे से लापता नाई लालचंद का शव 150 फीट गहरे सूखे कुएं में मिला। सिविल डिफेंस टीम ने शव बाहर निकाला। मृतक मानसिक रूप से बीमार था और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
 

Sikar News: Body of missing barber recovered from 150-foot-deep dry well by Civil Defense team
लापता नाई का शव कुएं से मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के सिंहासन गांव में शनिवार शाम से लापता हुए नाई लालचंद का शव रविवार को गांव के 150 फीट गहरे सूखे कुएं में मिला। वीकेंड पर जब ग्रामीण बाल कटाने और दाढ़ी बनाने उसकी दुकान पर पहुंचे तो लालचंद के न मिलने पर चिंता बढ़ी। 24 घंटे से अधिक समय तक उसके नहीं दिखने पर पूरा गांव उसकी तलाश में जुट गया।

Trending Videos

 
सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा
रविवार सुबह कुएं के पास पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी डालकर देखा तो नीचे एक शव नजर आया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। टीम के चीफ वार्डन मदन सिंह कुड़ी ने बताया कि कैलाश मीणा कुएं में उतरे और शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतक को मोर्चरी भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sikar News: घर में मौजूद थे परिवार के लोग, फिर चोरों ने लाखों का सामान कर दिया पार; अब तक अनसुलझी है ये कहानी
 
मानसिक रूप से बीमार था लालचंद नाई
लगभग 45 वर्षीय लालचंद गांव में एक नाई की दुकान पर काम करता था और शनिवार से लापता था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज भी चल रहा था। गांव में सप्ताहांत पर उसकी तलाश के बीच उसका शव कुएं में मिलने के बाद सभी के बीच मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed