सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Child kidnapping rumors in Deepawas turn out false, mother took children to her parental home

Sikar News: कोरी अफवाह निकला बच्चों के अपहरण का मामला, पति से विवाद के कारण मां ही अपने साथ पीहर ले गई थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के दीपावास गांव में स्कूल जाते समय दो बच्चों के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया, लेकिन जल्दी ही पता चला कि उनकी मां ही बच्चों को लेकर पीहर गई थीं।

Sikar News: Child kidnapping rumors in Deepawas turn out false, mother took children to her parental home
मामले की जानकारी देते सदर थाना अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के नीमकाथाना इलाके के दीपावास गांव में सोमवार सुबह दो बच्चों के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। स्कूल जाते समय 9 वर्षीय बालिका और 11 वर्षीय बालक को कार में जबरन बैठाया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos


हालांकि कुछ ही घंटों की जांच में पुलिस ने सच्चाई उजागर कर दी। दरअसल बच्चों की मां नीतू कंवर पति पूरन सिंह से विवाद के चलते अपने बच्चों को लेकर अपने पीहर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी राजेश कुमार डूडी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि स्कूल जाने के लिए खड़े बच्चों को कार में बैठाकर ले जाया गया था। प्रारंभिक दृश्य अपहरण जैसा प्रतीत हुआ, जिसके बाद जांच गंभीरता से शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गधों ने खाए गुलाब जामुन, महेंद्रगढ़ में अच्छी बारिश पर ग्रामीणों ने पूजा कर मन्नत पूरी की

जांच में पता चला कि नीतू कंवर का उसके पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह वह अचानक बच्चों को कार में बैठाकर अपने पीहर चली गई। पुलिस ने चुरू जिले के रतन नगर थाना से संपर्क किया तो पुष्टि हुई कि नीतू अपने बच्चों के साथ अपने मायके पहुंच चुकी थी।

पुलिस ने मां और बच्चों से बातचीत की जिसमें साफ हुआ कि यह कोई अपहरण नहीं था बल्कि पारिवारिक विवाद के चलते ऐसा हुआ। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और अपनी मां के पास हैं। थाना अधिकारी ने कहा कि बिना सूचना दिए बच्चों को ले जाने से मामला अपहरण जैसा प्रतीत हुआ, लेकिन कोई अपराध नहीं हुआ।

पुलिस ने पूरे इलाके में अफवाहों को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए और पुष्टि के बाद लोगों को आश्वस्त किया कि बच्चे सुरक्षित हैं। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed