सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Delivery boy worked risking his life in water filled with heavy rains, video surfaced

Sikar News: भारी बारिश से भरे पानी में जान दांव पर लगाकर काम किया डिलीवरी बॉय ने, वीडियो आया सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Sep 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: सीकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय बारिश के जलभराव में घुसकर काम कर रहा है और उसे अपनी जान की कोई परवाह नहीं हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

Sikar News: Delivery boy worked risking his life in water filled with heavy rains, video surfaced
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मानसून इन दिनों पूरे उफान पर है और शेखावाटी क्षेत्र भी लगातार बारिश की चपेट में है। सीकर जिले में बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। खासतौर पर जिला मुख्यालय की नवलगढ़ रोड पर पिछले चार दिनों से हालात बेहद खराब बने हुए हैं। यहां तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है और लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है।

Trending Videos

 
वायरल वीडियो में नजर आया हिम्मत और मजबूरी का संगम
सोशल मीडिया पर नवलगढ़ रोड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक डिलीवरी बॉय अपने कंधे पर बैग लटकाए ढाई फीट गहरे पानी में पैदल चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो आज का बताया जा रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग कह रहे हैं कि यह डिलीवरी बॉय अपने परिवार का पेट पालने के लिए भयंकर बारिश और जानलेवा हालात के बीच भी जोखिम उठाकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather News: अजमेर में झमाझम बारिश से शहर बेहाल, कॉलोनियां तालाबों में तब्दील; लोग घरों में कैद
 
दशक भर से जलभराव की समस्या बरकरार
नवलगढ़ रोड पर जलभराव की यह स्थिति कोई नई नहीं है। यहां पिछले दस साल से बरसात के मौसम में यही हालात बनते हैं। यह इलाका शहर का निचला हिस्सा है, जिसके कारण थोड़ी सी बारिश होते ही यहां दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है।
 
डोटासरा और नारायण सिंह का आवास भी इसी सड़क पर
दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह और मौजूदा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का आवास भी इसी सड़क पर है। जलभराव की समस्या को लेकर डोटासरा विधानसभा में भी आवाज उठा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: सवाई माधोपुर में बरसात से लबालब हुए बांध, मोरसागर पर चली चादर; किसानों में खुशी की लहर
 
समाधान की कोशिश अधूरी, व्यापारी हर साल परेशान
करीब दो साल पहले इस रोड से पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन भादवासी तक डाली गई थी। उम्मीद जताई गई थी कि इससे स्थायी समाधान हो जाएगा, लेकिन आज भी बारिश के दौरान पानी कई-कई घंटों तक जमा रहता है। इससे न सिर्फ लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, बल्कि मानसून सीजन में व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed