सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Family members created a ruckus over the death of a woman due to a problem in delivery

Sikar News: प्रसव में गड़बड़ी से महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर परिजन बैठे धरने पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 May 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के दुर्लभजी हॉस्पिटल में चार दिन तक वेंटिलेटर पर महिला का इलाज चला, इसके बाद परिजन महिला को एसएमएस अस्पताल लेकर गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।

Sikar News: Family members created a ruckus over the death of a woman due to a problem in delivery
अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के रींगस कस्बे में धायल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हुई गड़बड़ी से महिला की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रसव के दौरान हुई गड़बड़ी के बाद महिला को जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसको लेकर परिजन अस्पताल के सामने सड़क जाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं। रींगस में उपखंड कार्यालय और तहसील होने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से बातचीत करने नहीं पहुंचा।

Trending Videos


एडवोकेट सांवरमल चौधरी ने बताया कि पटवारी का बास निवासी बसंती देवी पत्नी सुरेश कुमार को 24 मई को रींगस के धायल हॉस्पिटल में प्रसव हुआ। प्रसव के दौरान अनट्रेंड स्टाफ ने महिला की डिलीवरी कराई। इस दौरान हुई गड़बड़ी के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में करीब ढाई घंटे देरी से एंबुलेंस बुलाकर जयपुर रेफर किया गया। एंबुलेंस चालक ने भी परिजनों से रींगस से जयपुर पहुंचाने के 10 हजार रुपये मांगे, बाद में परिजनों द्वारा रियायत करके 9500 रुपये किराया दिया। जयपुर के दुर्लभजी हॉस्पिटल में चार दिन तक वेंटिलेटर पर महिला का इलाज चला, इसके बाद परिजन महिला को एसएमएस अस्पताल लेकर गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभजी अस्पताल प्रशासन पर भी बैक डेट में जांच रिपोर्ट बनाने सहित रींगस के धायल हॉस्पिटल से सांठगांठ होने के आरोप लगाए गए। महिला की मौत के बाद शव को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान परिजनों के साथ ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में मृतक महिला के जेठ शिवपाल जाट द्वारा रींगस पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed