सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Fire broke out due to leakage of gas cylinder during Haldi ceremony, 18 people got burnt.

Sikar News: हल्दी की रस्म के बाद हो रही थी खाना बनाने की तैयारी, सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, 18 लोग झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 09 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

गनेड़ी गांव में हल्दी रस्म के दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर की सील खोलते ही गैस रिसने लगी। पास जल रहे चूल्हे की आग से गैस भभक पड़ी, जसकी चपेट में आकर कई लोग झुलस गए। 

Sikar News: Fire broke out due to leakage of gas cylinder during Haldi ceremony, 18 people got burnt.
घायल लोगों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेछवा उपखंड के गनेड़ी गांव स्थित वार्ड नं-7 में गैस सिलेंडर भभकने से शादी समारोह में शामिल होने आये 18 लोग झुलस गए। सभी को निजी वाहनों से नेछवा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार हरिजनों के मोहल्ले में रहने वाले रामप्रसाद ढेनवाल के बेटे संदीप की 10 मई को शादी है। शादी से पहले बुधवार को घर पर हल्दी की रस्म चल रही थी। सभी घरवाले दूल्हे के हल्दी लगाने में व्यस्त थे। शाम का समय होने पर रसोईये खाना बनाने की तैयारी में जुट गए। एक चूल्हा जलाकर सब्जी बनाई जा रही थी। वहीं, दूसरी भट्ठी से मिठाई बनाने के लिए सिलेंडर की सील खोली गई। सील खोलते ही सिलेंडर से गैस रिसने लगी। वहां मौजूद लोगों ने गैस के रिसाव को रोकने के कई प्रयास किए, लेकिन रिसाव नहीं रुक पाया। तभी वहां मौजूद लोगों ने एक प्लास्टिक की बाल्टी को सिलेंडर पर उल्टा रख दिया कि जिससे रिसाव फैले नहीं, लेकिन बाल्टी के अंदर तेज रिसाव के कारण धमाके से बाल्टी ऊपर उछली और जल रहे चूल्हे से आग भभक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस रिसाव तेज होने से आग पूरे चौके में फैल गई। अचानक हुए हादसे से घर में मौजूद दूल्हे के रिश्तेदार आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि घर के सामने खुली जगह में कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने कंबल डालकर सभी की आग को बुझाया। सभी घायलों को नेछवा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सभी का इलाज करवाकर वापस घर छोड़ा। हादसे में सभी घायलों की हालत ठीक है। हादसे में कैलाश, मुकेश, गोविन्द, हेमंत, विजेश, दीपक, विष्णू, कमलेश, संतोष, किरण, भाविका, सुमन समेत कई लोग झुलस गए जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed