{"_id":"68b28ff88b29fa59e107fd94","slug":"sikar-news-goons-wreak-havoc-at-hotel-in-movie-like-style-scene-caught-on-cctv-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: फिल्मी अंदाज में होटल पहुंचे बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, सीसीटीवी में कैद वारदात, देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: फिल्मी अंदाज में होटल पहुंचे बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, सीसीटीवी में कैद वारदात, देखिए वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
सीकर में देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने होटल पर धावा बोलकर तोड़फोड़ मचाई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में देर रात होटल पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हमला बोल दिया। घटना का पूरा मामला होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना 29 अगस्त की रात करीब 3 बजे झुंझुनू बायपास स्थित होटल की है। होटल संचालक राकेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार रात को दो अलग-अलग स्कॉर्पियो गाड़ियों में मुकेश नागा, विकास जाट, चंचल सुईवाल, दीपक सैनी सहित कुछ अन्य युवक पहुंचे, उनके हाथों में लोहे की पाइप, लाठियां और बेसबॉल के डंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner News: इंजेक्शन लगते ही 6 बच्चे बीमार, परिजनों का गुस्सा फूटा, अफरा-तफरी के बीच नर्सिंग स्टाफ हटाया
होटल पहुंचते ही आरोपियों ने शीशों और सामान पर ताबड़तोड़ हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। करीब डेढ़ मिनट तक बदमाश होटल में उत्पात मचाते रहे। इस दौरान आवाज सुनकर जब संचालक राकेश नीचे आया तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले।
राकेश ने पुलिस को बताया कि उसका इन युवकों से कोई विवाद नहीं है। तोड़फोड़ की वजह से उसे करीब 2 से 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।