{"_id":"68be48d49e804843a6052410","slug":"sikar-news-principal-harassed-minor-student-asking-her-to-give-water-case-filed-after-complaint-to-police-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: \"पानी पीला दो\" कहकर प्रिंसिपल छात्रा के साथ करता था छेड़छाड़, नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: "पानी पीला दो" कहकर प्रिंसिपल छात्रा के साथ करता था छेड़छाड़, नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
रानोली थाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल पर छात्रा से बार-बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
जिले में स्थित एक प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल द्वारा स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल पानी लाने के बहाने उसे अपने कमरे में बुलाता था और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई दिनों तक परेशान होने के बाद अब छात्रा के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
Trending Videos
घटना रानोली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सांगरवा गांव में स्थित एक निजी विद्यालय की है। यहां के प्रिंसिपल के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच अब डीवाईएसपी कैलाश कंवर द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: खेत में सो रहे किसान पर झुंड में आए जंगली सुअरों ने किया हमला; फिर 100 फीट दूर घसीट ले गए शव
परिजनों के मुताबिक प्रिंसिपल पिछले कई दिनों से उनकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा था। वह पानी लाने के बहाने बच्ची को पहले अपने ऑफिस में बुलाता और फिर वहां पर उसके साथ अश्लील हरकत करता था।
थोड़े दिनों पहले जब पीड़िता अपनी बहन की मार्कशीट लाने के लिए प्रिंसिपल ऑफिस में गई तो फिर एक बार आरोपी प्रिंसिपल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। डर के मारे यह बात छात्रा ने किसी को भी नहीं बताई और घर आ गई।
लेकिन प्रिंसिपल की अश्लील हरकतें यहां भी नहीं रुकीं। 6 सितंबर को प्रिंसिपल ने छात्रा को बरामदे में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और कहा कि ऑफिस में आओ लेकिन छात्रा ने ऑफिस में आने से मना कर दिया और सीधे घर आकर अपने माता और पिता को पूरी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।