{"_id":"663cfa955f5fb8b010099aa7","slug":"sikar-news-thieves-broke-the-locks-of-an-abandoned-house-and-took-away-jewelery-and-cash-worth-lakhs-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सात कमरों ताले तोड़कर ले गए लाखों के गहने और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सात कमरों ताले तोड़कर ले गए लाखों के गहने और नकदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
घर में बने सभी सात कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों की अलमारी में रखे करीब 1 लाख 67 हजार और करीब 6 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
घर पर बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नीमकाथाना जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं। सदर थाने इलाके के गांवड़ी मोड़ पर चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बच्चों की पॉकेट मनी के साथ मंदिर में रखा प्रसाद और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
Trending Videos
पीड़ित मकान मालिक हजारीलाल शर्मा ने बताया कि वह रात को परिवार के साथ अपने गांव दादी के श्राद्ध के कार्यक्रम में गया हुआ था। गुरुवार आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला। कमरों की अलमारी में रखे करीब 1 लाख 67 हजार और करीब 6 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित की ओर से सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। मकान मालिक ने बताया कि चोर घर के पास बने खाली प्लाट के गेट से चोर अंदर घुसे। घर में सात कमरे बने हुए हैं। सभी कमरों का चोरों ताला तोड़ा और अंदर अलमारियों से कीमती सामान निकाल लिया। वहीं, घर के अंदर बने मंदिर का चोर प्रसाद भी ले गए। चोरों में मंदिर की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। मकान मालिक ने बताया कि बच्चों की जमा की हुई पॉकेट मनी भी कर लेकर फरार हो गए।

कमेंट
कमेंट X