{"_id":"6608021517a5444f2d00dd79","slug":"struggle-for-power-debate-broke-out-among-leaders-regarding-employment-rail-and-water-in-sikar-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: रोजगार, रेल और पानी पर छिड़ी बहस, विपक्षियों ने अग्निवीर को बताया बेरोजगारी की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: रोजगार, रेल और पानी पर छिड़ी बहस, विपक्षियों ने अग्निवीर को बताया बेरोजगारी की वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Mar 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के सीकर में है। शनिवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई। चर्चा में मतदाता के मन का मिजाज जाना गया। इसके बाद दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा हुई। इसके बाद अब शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के साथ चुनाव पर मंथन किया गया।
सीकर में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 30 मार्च को राजस्थान के सीकर में पहुंच चुका है। यहां का हालचाल लेकर हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रामरतन भगड़िया ने कहा कि यहां विकास की सच्चाई की बात बताएं तो ये है कि भाजपा वाले बताते हैं कि यहां रेल लाइन बिछा दी गई है, जबकि हकीकत ये है कि आजादी के बाद से यहां एक इंच रेल लाइन नहीं पड़ी। पानी की बात करें तो यहां पीने का पानी ही नहीं है। अंडरग्राउंड वाटर खत्म हो चुका है। भाजपा वाले हरियाणा से पानी लाने के बाते करते हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री पानी की एक बूंद देने को तैयार नहीं हैं। पहले यहां से युवा फौज में जाते थे और आज हालात ये हैं कि सरकार की अग्निवीर भर्ती योजना ने बेरोजगारी बढ़ा दी है।
भाजपा समर्थक संतोष ने विपक्ष का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। स्वामी जी ने पिछले दस सालों यहां रेलवे लाइन का बड़ा काम कराया है। पूरे देश में कहीं भी जाना हो यहां से ट्रेन मिलती है। यहां से 48 ट्रेनों का यहां रोज आवागमन होता है। एक सैनिक एकेडमी रड़ौता में है। ये हमारे युवाओं की एक बहुत बड़ी मांग थी, जिसको पूरा किया गया। रही पानी के मुद्दे की बात तो हमारा जो समझौता हुआ है वो जल्द ही धरातल पर आएगा और लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। अगर राजस्थान में हमारी सरकार पहले से होती तो ये देरी होती ही नहीं। अब तक पानी मिलना शुरू हो गया होता।
