सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   104 cartons of Rajasthan-made liquor being smuggled in a travel bus seized

Sirohi News: बस में छिपाकर तस्कर ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने 104 कार्टन जब्त करके 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रेवल्स बस से 104 कार्टन राजस्थान निर्मित शराब जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब को गुजरात ले जाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से तस्करी नाकाम हो गई।

104 cartons of Rajasthan-made liquor being smuggled in a travel bus seized
राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त, चार आरोपी भी पकड़े गए।
विज्ञापन

विस्तार

अवैध शराब तस्करी मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरोही के आबूरोड रीको पुलिस के अनुसार सीमावर्ती अंबाजी मार्ग स्थित छापरी चौकी पर नाकाबंदी कर गुजरात की ओर जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आबूरोड की ओर से आ रही एक गुजरात पासिंग ट्रेवल्स बस को रुकवाकर जांच की गई। बस में केवल चार लोग सवार थे, इसके अलावा कोई अन्य यात्री नहीं था।

Trending Videos

बस में सवार चारों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने बस की तलाशी ली, जिसमें डिक्की के अंदर एक गुप्त बॉक्स बना हुआ मिला। जांच में बॉक्स के भीतर राजस्थान निर्मित शराब के 104 कार्टन बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक कार्रवाई के बाद चिरढाणी, पुलिस थाना पीपाड़ सिटी, जिला जोधपुर निवासी गौतम पुत्र ओमाराम जाट, खारियाआनावास, पुलिस थाना पीपाड़ सिटी, जिला जोधपुर निवासी सुरेश पुत्र बाबूलाल जाट, अर्जुनदास पुत्र मोतीदास वैष्णव तथा बोईल की ढाणी, पुलिस थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर निवासी रहमत अली पुत्र रज्जाक अली को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम जांच जारी है और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

गौरतलब है कि आबूरोड रीको पुलिस द्वारा बीते चार माह में शराब तस्करी के विरुद्ध 15 बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। इस दौरान 12 बड़े वाहन और 3 छोटे वाहन जब्त कर कुल 4128 कार्टन शराब बरामद की गई है। कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस थाना के थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह एवं अंबालाल शामिल रहे।

पुलिस से बचने के लिए लिया ट्रेवल्स बस का सहारा

पुलिस के अनुसार बीते चार माह से सिरोही पुलिस द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए तस्करों ने अपने परिवहन के तरीके में बदलाव किया है। ट्रकों के बजाय अब तस्कर ट्रेवल्स बसों की सीटों के नीचे गुप्त चैम्बर बनाकर शराब की पेटियां भरकर तस्करी करने लगे थे। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते ट्रेवल्स बस से 104 कार्टन शराब जब्त कर ली गई।

शराब तस्करी का रूट भी बदला

बीते चार माह में गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित मावल चौकी पर पुलिस की सख्ती के चलते लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहां से बचने के लिए तस्करों ने आबूरोड-छापरी मार्ग होते हुए गुजरात ले जाने का नया रूट तलाश किया था। लेकिन यहां भी पुलिस की मुस्तैदी के चलते वे गुजरात सीमा में प्रवेश नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed